तेंदुआ गजब का शिकारी है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। दरअसल, इस क्लिप में एक पल को तो लगता है
कि हिरण को तेंदुए की मौजूदगी का एहसास हो गया है। लेकिन भैया, तेंदुए को ऐसे थोड़े ही शिकारी कहते हैं। उसने इतनी चतुराई से हिरण को यह भरोसा करने पर मजबूर कर दिया
कि उसके आस-पास कोई खतरा नहीं है। फिर क्या… जैसे ही हिरण घास चरने के लिए गर्दन नीचे झुकाता है, तेंदुआ उसे लपक कर दबोचता है और कुछ मिनटों में काम तमाम कर देता है।
क्या है वीडियो में?
देखा जा सकता है कि एक हिरण पेड़ के नीचे खड़ा है। वह घास चर रहा है। लेकिन अचानक उसे लगता है कि कुछ गड़बड़ है।
क्योंकि भैया, थोड़ी ही दूरी पर एक तेंदुआ घात लगाए बैठा होता है। हालांकि, हिरण उसे देख नहीं पता। लेकिन उसकी छठी इंद्री (सिक्स्थ सेंस) उसे खतरे का संकेत देती है,
और वो सावधानी के साथ घास चरने लगता है। इधर तेंदुआ दबे पांव आगे बढ़ता। फिर पेड़ के सहारे छिपकर हिरण के नजदीक पहुंच जाता है।
थोड़ी देर के लिए हिरण चौकन्ना हो जाता है। लेकिन जैसे ही वो इस मुगालते में आता है कि कोई नहीं है, तभी तेंदुआ उस पर अटैक कर देता है। फिर क्या, हिरण का काम तमाम हो जाता है।