तेंदुओं की गिनती उन जानवरों में से एक होती है जिन्हें अपने शिकार के अंदाज के लिए जाना जाता है। अक्सर तेंदुए के शिकार की वीडियो सोशल मीडिया
पर वायरल रहती हैं। लेकिन अगर बुरा समय तो कई बार खतरनाक से खतरनाक शिकारी का भी शिकार हो जाता है।
ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जंगली सुअर एक तेंदुए का बीच सड़क शिकार करते
हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले भी यह वीडियो ट्रेंडिंग में आया था, जिसके बाद एक बार फिर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सड़क के बीच ही दो जंगली सुअर एक तेंदुए का शिकार करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस खतरनाक शिकार की वीडियो देखकर सड़क से गुजर रहे गाड़ी वाले भी हैरान रह गए और बीच में गाड़ी को रोकनी पड़ गई। इसी दौरान किसी ने वीडियो को शूट कर लिया जो बाद में वायरल हो गई।