छोटे-छोटे जानवर अपनी जान बचाने के लिए रोज बड़े जानवरों से बचते हैं। मेढक सांप के पसंदीदा शिकार में से एक है, लेकिन वो भी इतनी आसानी से हार नहीं मानता।
हमारे आसपास की यह छोटी-छोटी बातें ही हमें जिंदगी का बड़ा संदेश देती हैं और हमारे जिंदगी जीने के नजरिए पर अपना असर छोड़ती हैं। एक वीडियो सामने आया है,
इसमें एक खतरनाक सांप ने मेंढक को उसकी एक टांग से पकड़ लिया था। लेकिन मेंढक ने लास्ट मौके तक हार नहीं मानी और उसने सारा गेम ही बदल दिया।
दरवाजे पर चढ़ने की करता है कोशिश
इसका वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांता नंदा ने शेयर किया है। 34 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मेंढक दरवाजे पर चढ़ने की कोशिश कर रहा होता है
और पीछे से उसे एक सांप ने पकड़ रखा होता है। सांप ने उसकी एक टांग को मुंह में दबा रखा है। मेंढक पूरी कोशिश करता है कि वो ऊपर की ओर चढ़ता रहे ताकि सांप से बच पाए।
Drama of Nature..
Prey rides the predator😳We are many a times only awe struck audience of god’s creations🙏 pic.twitter.com/0DVGFleAVV
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 4, 2020