आपने शेर और बाघ देखे हैं? बहुत से लोग इन्हें नहीं पहचान पाते कि जो उन्होंने देखा वो शेर है या बाघ है। क्योंकि, ये दोनों ही “जंगली बिल्लियों”
की प्रजाति से हैं और कद-काठी में ज्यादा अंतर नहीं होता। मगर, असल में दोनों अलग जानवर हैं। इनकी ताकत और चेहरे में भी बड़ा अंतर होता है।
शेर और बाघ
शेर-बाघ यदि आप नहीं पहचान पाते, तो आज हम आपको बताएंगे शेर-बाघ का अंतर। और, दिखाएंगे एक वीडियो, जिससे आप समझ जाएंगे कि आपने कहीं कौन-सा जानवर देखा होगा। पहली बात यह समझ लें कि, जंगल का राजा शेर को कहा जाता है, बाघ को नहीं।
दोनों जानवरों में होता है बड़ा अंतर
बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है, शेर नहीं। भारत में बाघ बड़ी तादाद में पाए जाते हैं, लेकिन शेरों की संख्या 1 हजार भी नहीं है। हां जी, देश में बाघ यानी कि ‘टाइगर’ बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों के जंगल में निवास करते हैं।