शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। जब शेर चलता है तो उसकी आहट सुनकर ही अन्य जानवर रास्ता बदल लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जंगल का सबसे बहादुर जानवर एक छोटा प्राणी है। यह छोटा है लेकिन है बहुत खतरनाक।
इसे बिज्जू या हनी बेजर के नाम से भी जाना जाता है। यह अपने बड़े नाखून और दांत की मदद से किसी भी जानवर को हरा सकता है। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इसका खतरनाक रूप नजर आ रहा है। हालांकि यह एक पुराना वीडियो है लेकिन फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अजगर ने लिया अपने शिकंजे में
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मीन खूंखार जंगली जानवर अजगर, बिज्जू और गीदड़ जीवन के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। 4 मिनट 22 सेकेंड के इस वीडियो में तीनों जानवर एक दूसरे को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शुरुआत में देखा जा सकता है कि विशालकाय अजगर, बिज्जू को अपने शिकंजे में ले लेता है।
गीदड़ भी पहुंचे वहां
जब अजगर उस बिज्जू को अपने शिकंजे में ले लेता है तो उसी दौरान घात लगाए बैठे दो गीदड़ भी वहां पहुंच गए। उस वक्त बिज्जू अपने आप को उस अजगर की पकड़ से छुड़ाने के लिए संघर्ष कर रहा था। बिज्जू ने ने उस अजगर से खुद को छुड़ा लिया। इसके बाद शिकार करने आया अजगर खुद शिकार हो गया। बिज्जू ने अजगर को अपने शिकंजे में ले लिया। साथ ही उसने गीदड़ों को भी डरा दिया। बिज्जू अकेले गीदड़ों से लोहा लेता हुए अजगर को झाड़ियों तक खींच ले जाता है और उसे अपने भोजन बनाता है। इस दौरान गीदड़ भी डरकर वहां से भाग जाते ह
बेखौफ और खतरनाक होता है बिज्जू
बता दे कि बिज्जू कभी अपना घर नहीं बनाता और जंगल में घूमता रहता है। वह लोमड़ी और गीदड़ों के घरों पर कब्जा करता है। उसके नाखून इतने लंबे और धारदार होते हैं कि वह उनकी मदद से खतरनाक जानवरों का भी शिकार कर लेता है। साथ ही वह 30 फीट तक गहरी सुरंग बड़ी आसानी से खोद सकता है। शिकार के लिए अक्सर यह रात को निकलता है और इसका जीवन 15 से 20 साल का होता है।