सांप बहुत ही शानदार शिकारी होते हैं। ये जमीन, बिल, पानी के अंदर आराम से रह लेते हैं। जरूरत पड़ने पर ये शिकार के लिए पेड़ों पर भी चढ़ जाते हैं। इस काम में इनका हल्का शरीर भी साथ देता है।
अब सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सांप पेड़ से लटककर शिकार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कुछ देर बाद एक नेवले ने उसका सारा खेल बिगाड़ दिया। (वीडियो-नीचे, Latest Sightings से साभार)
क्रूगर पार्क की घटना
ये घटना कई साल पहले दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर पार्क में हुई थी। वहां पर एक सांप कई दिनों से भूखा था। जब उसको जमीन पर खाना नहीं मिला, तो वो एक पेड़ पर चढ़ गया। वहां पर उसने एक टहनी पर अपने पिछले शरीर को जकड़ लिया और मुंह जमीन की ओर करके शिकार की तलाश करने लगा।
…तभी वहां पहुंचा नेवला
सांप के शिकार का तरीका काफी दिलचस्प था। वो किसी जानवर पर वार करता कि उससे पहले एक नेवला वहां पर पहुंच गया। उसको लटकता हुआ सांप बेहतरीन शिकार के रूप में दिखा। कुछ ही देर में नेवले ने सांप पर हमला कर दिया। सांप कुछ समझ पाता, उससे पहले नेवले ने उसका मुंह ही नोंच लिया।