भले ही जंगल का राजा शेर को कहा जाता है लेकिन कई मायनों में वह छोटे-छोटे जानवरों से भी लड़ाई में जीत नहीं सकता है। हाल ही में इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर सामने आया है, एक
वीडियो में शेरों का एक झुंड छोटे से स्तनधारी जानवर हनी बैजर (बिज्जू) के पीछे पड़ जाता है लेकिन उल्टा उन्हें ही इसकी कीमत चुकानी पड़ गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दुनिया का सबसे निडर जानवर है हनी बैजर
बता दें कि गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मुताबिक हनी बैजर (बिज्जू) दुनिया का सबसे निडर जानवर माना जाता है। छोटे आकार का होने के बावजूद यह मांसाहारी जानवर अपनी क्रूर रक्षात्मक क्षमताओं
और आक्रामक प्रकृति के लिए जाना जाता है। हनी बैजर के नाम दुनिया में सबसे निर्भीक जानवर होने का भी खिताब है, यह अपनी सुरक्षा के लिए बड़े से बड़े जानवर से टकरा जाते हैं। यहां तक की ये जानवर शेरों और हाइना जैसे कई बड़े शिकारियों से भी लड़ सकते हैं।
भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने पोस्ट किया वीडियो
सोशल मीडिया पर हनी बैजर की हिम्मत को दर्शाता एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि हनी बैजर का एक जोड़ा आराम से अपने रास्ते जा रहा है, लेकिन तभी उसके
पीछे 5 से 6 की संख्या वाला शेरों का एक झुंड पड़ जाता है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा द्वारा आज (7 अगस्त) सुबह पोस्ट किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।