सोशल मीडिया पर आपको जानवरों से जुड़े वीडियो खूब देखने को मिल जाएंगे। अलग-अलग जानवरों के अलग-अलग वीडियो आपका खूब मनोरंजन करते हैं।
कभी कुत्ते बिल्ली के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी बंदर, लंगूर के, आज हम भी एक ऐसे ही वीडियो के ऊपर चर्चा करेंगे। जिसमें लंगूर आपको दिखाई देंगे। यही नहीं इंसान और लंगूर के बीच के संबंध को भी इस वीडियो में दर्शाया गया है।
एक लंगूर
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक घर में एक लंगूर कुछ डरा हुआ अंदर घुस जाता है लेकिन वहीं पर घर में एक लड़का खड़ा होता है।
शुरू शुरू में तो उस लड़के और लंगूर के बीच नोकझोंक होती है। बच्चा भी बिना डरे लंगूर को मारने की कोशिश करता है। लंगूर और उसे पकड़ लेता है, यही नहीं लंगूर और बच्चे के बीच डंडे को लेकर लेकर छीना झपटी होती है।
खिड़की के पास
तभी घर की मालकिन जो खिड़की के पास खड़ी है। उनके पास लंगूर चला जाता है और खिड़की से ही वह महिला उस लंगूर को मूंगफली खिलाना शुरू कर दी है।
महिला का बेटा भी लंगूर को मूंगफली खिलाने के लिए पास जाता है। वह लंगूर बच्चे के हाथ को पकड़ कर मूंगफली छीनने की कोशिश करता है। शुरू में बच्चा डरता जरूर है लेकिन फिर बाद में वह खुशी-खुशी लंगूर को मूंगफली खिलाने लगता है।