वीडियो साउथ अफ्रीका के जंगल का है, जहां एक शेर को मार गिराने वाले दो शिकारियों मरे हए शेर के सामने तस्वीरें खींचवा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बंदूक
लेकर अपने एक पुरुष साथी के साथ मरे हुए शेर के पास बैठी हुई है। महिला का साथी उसकी तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश करता है, लेकिन इसी दौरान अचानक एक दूसरा शेर शिकारियों पर टूट पड़ता है।
उन्हें शेर खदेड़ता है। जिसके बाद वहां से चिल्लाने की आवाज आती है। बाद में शेर वापस कैमरे में नजर आता है। लेकिन वो दोनों शिकारी नजर नहीं आते। ऐसे में माना जा रहा है कि शायद शेर ने उन दोनों
का शिकार कर लिया, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। कई लोग इस वीडियो को फेक बता रहे हैं तो कई लोग सच। हलांकि कई विदेशी न्यूज चैनलों ने भी इस वीडिय को शेयर किया है। अब तक 1,451,996 लोग इसे देख चुके हैं। देखिए ये वीडियो..