सोशल मीडिया वह साधन जो आपको मनोरंजन देने के साथ ही ऐसे कलाकारों से मिलवा देता है। जिनके विषय में आप सोच भी नहीं सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपको डांस वीडियो कम देखने को मिल जाएंगे।
जिसमें बच्चों से लेकर बड़े तक के डांस वीडियो देखने को मिलेंगे, लेकिन बच्चों के वीडियो लोग देखने खूब पसंद करते हैं। उनके प्यारे से अंदाज़ और बड़ों की नकल करते हुए बेहतरीन डांस का हुनर सबको पसंद आता है।
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ बच्चे बेहतरीन डांस करते नजर आ रहे हैं। यह डांस वीडियो अफ्रीकन बच्चों का है। इस डांस वीडियो को देखने के बाद यह तो है पक्का है कि आपका दिन बन जाएगा, क्योंकि इनका डांस मूव देखकर आपके मुंह से वाह जरूर निकलेगा।
दरअसल वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ अफ्रीकन बच्चे किसी खुली मैदान में हैं, जहां वह बिना ढोल नगाड़े बिना गाने बाजे की ही अपनी डांस को करके अपना मनोरंजन कर रहे हैं।
उन्हीं में से एक सबसे छोटा बच्चा जिसका डांस आप देख कर हैरान हो जाएंगे। वह बच्चा इतना बेहतरीन डांस कर रहा है। जैसे उसने डांस की ट्रेनिंग ली हो, अब उस बच्चे को देखकर यह कह सकते हैं कि आने वाले समय में वह रितिक रोशन का कॉपी होगा।