दोस्तों जैसा कि हम सबको पता ही है कि जंगल में रहने वाले जंगली जानवर अपना पेट भरने के लिए बाकी जानवरों पर हमला करते ही रहते हैं।शिकार करते समय ऐसे ही कई बार इन जंगली जानवरों की वीडियो रिकॉर्ड हो जाती है,जो के सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल होती रहती हैं।
एक ऐसी ही वायरल वीडियो के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।इस वीडियो में एक तेंदुए को जंगल में भागते हुए दिखाया जाता है।यह तेंदुआ भागते-भागते एक हिरणों के झुंड के पास पहुंच जाता है। जब हिरणे बड़े मजे से घास खा रही होती हैं,तभी यह तेंदुआ
धीरे- धीरे से इन हिरणो के पास जाकर इन पर हमला कर देता है।सभी हिरने वहां से इधर-उधर भागने लग जाती हैं।तेंदुआ इनमें से एक हिरण के पीछे बहुत ही तेजी से भागने लग जाता है।हिरण भी बड़ी ही तेजी से तेंदुआ के आगे- आगे भागने लग जाती है।हिरण बहुत ही ऊंचे-ऊंचे जंप लगाकर अपने आप को तेंदुए से बचाते भागती हुई नजर आती है।
बहुत ही समय तक यह दोनों ऐसे ही भागते रहते हैं।अंत में तेंदुआ हिरण को पकड़ ही लेता है।पर हिरण उछल-उछल कर तेंदुए से अपने आप को छुड़ाकर भागने लग जाती है।फिर से तेंदुआ उसे पकड़ने ही वाला होता है।
तभी हिरण अपनी दोनों टांगों से तेंदुए पर वार कर देती है और तेंदुआ मुंह की खा कर पीछे ही रह जाता है।सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रही है।इस वीडियो के बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दी गई वीडियो पर क्लिक कर सकते हैं।