क्या आज भी पृथ्वी के किसी कोने में कोई विशालकाय पक्षी है जो इंसान या शार्क जैसी मछली को पकड़ने की ताकत रखता है? दरअसल ये सवाल इसलिए हैं
क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि देखकर आप दंग रह जाएंगे. इस कमाल के वीडियो में एक विशालकाय पक्षी शार्क एक मछली को अपने पंजों में पकड़कर उड़ती नजर आ रही है.
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया. इस वीडियो को अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी रेक्स चैपमैन ने
अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वह लिखते हैं, “अगर आपने किसी पक्षी को शार्क के साथ उड़ते हुए नहीं देखा है, तो उसे समुद्र से निकलते हुए देखा जा सकता है।”
वीडियो में एक विशाल बाज जैसा पक्षी कहीं से उड़ते हुए और अपने पंजों से समुद्र से एक शार्क को छीनते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान समुद्र तट पर बहुत सारे लोग होते हैं जो लहरों में मस्ती कर रहे होते हैं
और उनके ऊपर यह विशालकाय पक्षी शार्क को अपने पंजों में पकड़कर उड़ जाता है। एक बार तो शार्क अपनी पकड़ से बाहर निकलने की कोशिश करती है लेकिन उसके पंजों के सामने शार्क की लाचारी साफ नजर आती है.